Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में भी अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे है। शहर के नयाशहर थाना इलाके में तीन अक्टूबर को अशोक पुरोहित के बंद मकान में करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ लिया है।
इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी जम्भेश्वर नगर के है। इनमें 22 वर्षीय श्यामसुंदर विश्नोई, 24 वर्षीय कैलाश विश्नोई और 27 वर्षीय सुभाष विश्नोई है। इन्होंने चोरी की मोटरसाइकिल पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका अलग से मामला दर्ज किया गया है।
वारदात के बारे में तिवाड़ी ने बताया कि कैलाश के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज है। इनमें नयाशहर में चार, मुक्ता प्रसाद में दो, बीछवाल व गंगाशहर में एक-एक मामले दर्ज है श्याम सुन्दर के खिलाफ दस प्रकरण दर्ज है। इसमें सात नयाशहर थाने में ,दो मुक्ता प्रसाद में तथा एक गंगाशहर थाने में दर्ज है। वहीं सुभाष के खिलाफ नयाशहर में दो प्रकरण दर्ज है। ये सभी न्यायालय में विचाराधीन है।
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर एक आरोपी पकड़ में आया। जिससे पूछताछ पर दो शेष आरोपियों को भी दबोचा गया। पूछताछ के दौरान चोरी किया गया सारा माल भी बरामद कर लिया गया है।
टीम को मिली सफलता
इन चोरों को पकडऩे में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ हैड कानि श्रवण सिंह,शेर सिंह,कानि नरेश कुमार व अशोक की टीम को सफलता हाथ लगी। इसमें हैड कानि शेर सिंह व कानि नरेश और अशोक की विशेष भूमिका रही।
परिवादी की ओर से दी गई रिपोर्ट में करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात व अन्य सामान चोरी हुआ था। इनमें बेटी और पोती के जेवरात भी इसी में शामिल थे। तीन पुराने मोबाइल फोन और करीब अस्सी हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं।