Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में आज एमएस कॉलेज के सामने स्थित ओवरब्रिज पर दोपहर को स्कूटी में आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सड़क पर स्कूटी में आग लग गयी और देखते ही देखते स्कूटी जल गयी। काफी देर तक धूएं की लपटें भी देखी गयी। फिलहाल स्कूटी में आग किस कारण से लगी और स्कूटी किसकी थी। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।