ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 बीकानेर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के आर्मी कैंट क्षेत्र की हनुंत कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सनपला अन्पूर्णा पत्नी सनपला हरि कृष्णा के रूप में हुई है। इस सम्बंध में नई दिल्ली निवासी तिरलांगी नगेस्वरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि अन्पूर्णा उसकी मासी की बेटी थी, जो वर्तमान में आर्मी कैंट स्थित हनुंत कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों के बयान और घटनास्थल की परिस्थिति के आधार पर छानबीन कर रही है।


Share This News