





Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में स्वच्छता के मामले में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में गुजरात के अहमदाबाद को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के भोपाल को दूसरा और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है।





रैंकिंग मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स द्वारा जारी की गई हैं। पिछले साल ऐसी कोई कैटेगरी नहीं थी। पिछले साल पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में लखनऊ को 44वां स्थान मिला था। अहमदाबाद पिछले साल पांचवें नंबर पर था।
गुजरात के शहरों को अवार्ड मिलने पर राज्य सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि इस बार बड़े शहरों की कैटेगरी में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला। इसके साथ गांधी नगर और सूरत को भी प्राइज मिला है। यह केवल बड़े शहरों या छोटे कस्बों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वच्छता का यह संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।