Thar पोस्ट न्यूज। स्वर्णकार समाज के प्रति सेवाभाव और सक्रिय योगदान को देखते हुए श्री सुरेश चंद्र सोनी (महेचा) को स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा राजस्थान के बीकानेर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर 15 दिनों में कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देश दिए गए। 15 दिनों में श्री सोनी ने कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है। जिसकी प्रथम बैठक दिनांक 5-7-25 को आयोजित की गई।