Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून अत्यधिक सक्रिय है। 16 जुलाई को कोटा, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों में बने डिप्रेशन और पूर्वी भारत से उठे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव आया। राजस्थान के उत्तरी भागों में बना डिप्रेशन सीकर के उत्तर-पश्चिम में 20 किमी और चुरू के दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 60 किमी की दूरी पर केंद्रित है और अगले 24 घंटों में यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। साथ ही झारखंड और बिहार के ऊपर बना हुआ गहरा कम दबाव क्षेत्र भी पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर अग्रसर है। जारी…
इस समय मॉनसूनट्रफ रेखा बीकानेर होते हुए डिप्रेशन के केंद्र, हमीरपुर, झारखंड-बिहार सीमा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिससे वर्षा की तीव्रता और विस्तार दोनों बढ़े हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।