





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में खाजूवाला पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक साथ पांच स्थानों पर दबिश दी और करीब दो दर्जन से ज्यादा स्टोरी व जुआरियों को डिटेन किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, मोबाइल और सट्टे का पूरा हिसाब-किताब भी बरामद किया है।





यह कार्रवाई सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला के सुपरविजन में और थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं और डिटेन किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में सक्रिय सट्टेबाजों व जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।