Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चिकित्सक से जुड़ा है मामला। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धमकी और रंगदारी के मामले में मुख्य आरोपी विष्णु साध को राउंडअप किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल को आरोपी द्वारा धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। इस पर डॉक्टर ने नयाशहर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के चिकित्सा और व्यावसायिक समुदाय में राहत की भावना है। इस मामले में मुख्य आरोपी विष्णु साध से पहले पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में अब मुख्य आरोपी सहित तीन हुए गिरफ्तार।