





Thar पोस्ट न्यूज। सुगम रेल संचालन हेतु लालगढ़-बीकानेर रेल खंड पर फाटक संख्या 141(सांखला फाटक) पर होगा अनुरक्षण कार्य, वाहनों के आवागमन हेतु रहेगा पूर्णतया बंद। बीकानेर रेल मंडल के लालगढ़-बीकानेर खंड पर OHE मास्ट 323/15-16 पर स्थित फाटक संख्या 141 (सांखला फाटक) अनुरक्षण कार्य हेतु, 11.02.26 को प्रात: 06:00 बजे से दिनांक 12.02.26 को रात्रि 12:00 बज तक वाहनों एवं आमजन के आवागमन हेतु पूर्णतया बंद रहेगा l उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग, OHE मास्ट 323/13-14 फाटक संख्या 140 (कोटगेट फाटक) का प्रयोग करें l आमजन से अनुरोध है कि इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें। **वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर




