TP न्यूज़।आज विप्र फाउंडेशन की महिला महिला प्रकोष्ठ का एक शिष्टमंडल ने पहले बीकानेर एसपी प्रीति चंद्रा व विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमान दीपक पारीक से अलग-अलग भेंट कर उनका स्वागत किया। श्रीमती मीना आचार्य वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन व श्रीमती आशा पारीक प्रदेश महामंत्री विप्र फाउंडेशन ने स्वागत किया इस अवसर पर आचार्य ने बताया कि सर्वप्रथम हमने बीकानेर की प्रथम महिला एसपी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा महिलाओं के विकास के लिए पुणे श्रीमती आशा पारेख ने विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों के बारे में उनकी रुपरेखा के बारे में बताया। श्रीमती पारीक ने बताया कि बीकानेर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ आज तक महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य कर चुका है इसके पश्चात यह सभी शिष्टमंडल विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमान दीपक पारीक का उनके होटल सिटी पैलेस में जाकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी इस अवसर पर सभी महिलाओं ने विकास कार्यों की चर्चा की श्रीमती सुनीता पारीक श्रीमती अरुणा चुरा ने गुलदस्ता भेंट किया तथा उन्हें महिलाओं के द्वारा किए गए हर कार्य के बारे में बताया शिष्टमंडल में श्रीमती मधु शर्मा श्रीमती रेनू जोशी श्रीमती गीता व्यास अनुराधा आचार्य दामिनी आचार्य आदि शामिल रही।