ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 41 महापौर आज पेश करेगी बजट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित आज सोमवार को शहर के विकास के लिए 377 करोड़ 54 लाख का बजट पेश करेंगी। इस महती बैठक की शुरुआत दोपहर 12 बजे रविंद्र रंगमंच पर होगी। कोरोना के कारण 2020 में साधारण सभा की एक ही बैठक हो पाई।एक साल बाद हो रही बजट बैठक को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने जनहित के मुद्दों को लेकर मेयर को घेरने की तैयारी की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि बजट पास कराया जाएगा।
2021-22 के बजट में निगम कर्मचारियों के विभिन्न मदों में वेतन भत्तों का खर्च 124 करोड़ 84 लाख 13 लाख रुपए तथा विकास कार्यों पर 127 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि बजट में आय बढ़ाने के केवल आंकड़ें पेश किए हैं। नगरीय विकास कर के सौ करोड़ बकाया हैं। यह निगम की बड़ी आय का जरिया है।इसकी वसूली के टारगेट हर साल बजट में रखे जाते हैं, लेकिन पूरे नहीं हो पाते। वर्ष 2019-20 में दस करोड़ के लक्ष्य के विपरीत चार करोड़ 21 लाख की ही वसूली हो सकी। उसे देखते हुए वर्ष 2020-21 में पांच करोड़ का ही टारगेट रखा गया, लेकिन अब तक निगम 2 करोड़ का टैक्स ही वसूल पाया है। हालांकि 31 मार्च तक टारगेट पूरा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। नए बजट में यूडी टैक्स का टारगेट 10 करोड़ तय किया है।


Share This News