





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराधियों व बदमाशों के हौंसले बुलंद है। शहर के व्यस्ततम फड़ बाजार में बुधवार की देर रात बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश सक्सेना के पुत्र अंकुर सक्सेना पर घेर कर हमला कर दिया। वारदात में चोटिल होकर देर रात कोटगेट थाने पहुंचे अंकुश सक्सेना ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैं अपने पिताजी को प्रेस के ऑफिस से घर लाने के लिये गया था, इस दौरान कुछ युवकों ने बाइक गली में बीचों बीच खड़ी कर रखी थी। मैंने बाइक हटाने के लिये कहा तो बदमाशों ने कहा ये बाइक नहीं हटेगी। इतनी सी बात को लेकर बदमाशों ने मुझे घेर कर हमला कर दिया और मेरे गले से सोने की चैन, जेब में रखा पर्स छीन ले गये जिसमें पांच हजार नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने इस मामले में फड़ बाजार निवासी शोएल, हरसूदीन पुत्र गनी खां, शाहिल, तौसीब, अत्ता हुसैन, तालिब हुसैन, अमजद बैट्रीवाला, शाबीर उर्फ सबू को नामजद किया है। ये अपराधी रात गहराते ही फड़ बाजार में अपना तांडव मचाना शुरू कर देते है, कोटगेट पुलिस भी इन अपराधियों को काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे फड़ बाजार में इन अपराधियों का खौफ लगातार गहराता जा रहा है। फड़ बाजार के इन अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी से इलाके के आमजन में खौफ है।




