Thar पोस्ट, बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत आघात लगा है। डॉक्टर जोशी हमेशा सार्वजनिक जीवन में अपनी साफगोई के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में कभी भी सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। जनार्दन कल्ला ने बताया कि सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कई वर्षों तक कार्य करने का सानिध्य मिला। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।