Thar पोस्ट। वैद्य मघाराम कॉलोनी पंडित धर्म कांटे के पीछे लगभग 3 माह से आम सड़क मार्ग को स्थाई रूप से वहां के लोगों ने लोहे की मजबूत जालिया गटर एवं मोटे पाइप लगाकर स्थाई रूप से बंद कर रखा है जिससे आम जनता एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके विरोध में आज इलाके के लोग एकत्रित होकर संभागीय आयुक्त बीकानेर एवं पुलिस महा निरीक्षक बीकानेर को अपनी समस्या बताते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि कई लोगों ने लगभग 3 माह से आम रास्ते को बंद कर रखा है पहले भी आम जनता तथा आसपास क्षेत्र के लोग जिला कलेक्टर बीकानेर एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर को इस बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अब तक कोई रास्ता नहीं खुला इसके कारण आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नजदीक में ही कोठारी हॉस्पिटल पड़ता है आसपास के लोगों को और बीमार व्यक्तियों को इस बंद रास्ते के कारण आने जाने में भी बहुत परेशानी होती है।