Thar पोस्ट। बीकानेर में आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। शाम को जारी हुई चौथी लिस्ट में बीकानेर में 82 पाॅजीटिव रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 2 चूरू के हैं और शेष 80 बीकानेर के हैं। जानकारी में रहे कि इससे पहले सुबह जारी हुई लिस्ट में 16 मरीज कोरोना पाॅजीटिव आए थें। इस प्रकार बीकानेर में आज 96 पाॅजीटिव मरीज आए हैं। वहीं इस माह की 10 तारीख तक 565 पाॅजीटिव आ चुके हैं।