

Tp न्यूज़। मुरलीधर व्यास नगर में आवारा पशुओं का आंतक है। पिछले दिनों एक गाय ने महिला को चपेट में लिया। इस बार आवारा सांड ने पुरुष को जख्मी कर दिया है। पार्षद सुधा आचार्य के अनुसार राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति अकादमी के समक्ष कल रात को नंदी लड़ते हुए व्यासजी को घायल कर दिया। एक गाड़ी को क्षति पहुंचाई । मुरलीधर व्यास नगर में आवारा पशु पकड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है।
