Thar पोस्ट, न्यूज राजस्थान। राजस्थान में अनूठा मामला चर्चा में है। राजस्थान के भरतपुर में एक महिला टीचर को अपनी छात्रा से प्यार हो गया। छात्रा भी अपनी टीचर से प्यार कर बैठी। कहानी यही खत्म नहीं हुई, दोनों ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए एक-दूसरे से शादी भी करने का फैसला कर लिया। कहते हैं कि प्यार में सब जायज है और जब उसे पाने का इरादा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं रहता। ऐसा ही कुछ महिला टीचर ने भी किया।महिला टीचर ने अपना जेंडर चेंज करा लिया और लड़की से युवक बनकर स्कूल की छात्रा से शादी कर ली। टीचर का नाम मीरा कुंतल है, जो अब जेंडर चेंज कराने के बाद आरव कुंतल हैं। फिजिकल टीचर डीग तहसील के नगला मोती के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। टीचर मीरा को स्कूल में पढ़ने वाली कल्पना से प्यार हो गया था। बताया जा रहा है कि टीचर ने छात्रा को कबड्डी का खेल सिखाया और कल्पना को स्टेट लेवल पर कबड्डी का खेल खिलाने के लिए भी ले गई थीं। इसके बाद नजदीकता बढ़ती गई।