

Tp न्यूज। विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार फिर से पर्यटकों को 21 सितंबर से होगा। विश्व्यापी कोरोना महामारी के चलते इस साल 17 मार्च से आगरा में स्थित ताजमहल बंद था। इस अजूबे को 21 सितंबर से पर्यटको के लिए खोल दिया जाएगा। जानकारी में रहे कि टिकटों की सिर्फ़ ऑनलाइन बुकिंग होगी। हालांकि ताजमहल तो खुल जाएगा लेकिन देश विदेश में पर्यटन अभी रसातल की ओर है। इसके चलते अभी वहां पहले जैसी रौनक नहीं रहेगी।
