Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि सिंथेसिस नीट-2022 के उम्मीदवारों के लिए लाया है नीट मॉक ड्रिल टैस्ट जहॉं नीट के अभ्यर्थी अपनी क्षमता को आकलन कर सकते हैं। यह मॉक टैस्ट नीट के नवीनतम् पैटर्न पर आधारित है जिसमें सैक्शन ए और सैक्शन बी भी होंगे अर्थात यह नीट के विद्यार्थियों के लिए रियल टाईम टैस्ट की तरह होगा। इस टैस्ट का रजिस्ट्रेशन 31 मई को शुरू कर दिया गया था जिसका शुल्क 200 रूपये रखा गया है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 18 जून शाम 8 बजे तक है।
डॉ. गोस्वामी ने बताया की यह मॉक टैस्ट 28 जून को 11 जिलों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर एक साथ एक ही समय पर आयोजित करवायी जाएगी। जिसमें बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली, सीकर, झुझुंनू, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और नोखा केन्द्र शामिल है। राजस्थान के सभी जिलों में प्रथम 50 विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं विज्ञान वर्ग में 92 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है वे इस मॉक टैस्ट में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सिंथेसिस संस्थान में से एक प्रोमो कोड दिया जाएगा। जिसे फिल करने के बाद ही फॉर्म निशुल्क सबमिट होगा। इस प्रोमो कोड को प्राप्त करने के लिए आपको सिंथेसिस के निम्न व्हाट्सएप नंबर 8003094132 पर अपनी अंक तालिका की फोटो के साथ परसेंटेज भेजने होंगे। इस परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5ः20 बजे तक रहेगा तथा परीक्षा का मोड ऑफलाईन होगा जो हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम में होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए संस्थान की अधिकारित www.synthesis.ac.in पर लॉगइन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 8003094132 पर सम्पर्क कर सकते है।
सिंथेसिस में विधार्थियों हेतु इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए वर्कशॉप का आयोजन पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक डॉ श्वेत गोस्वामी के अनुसार संस्थान में इंस्पायर मानक अवॉर्ड की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दीपक जोशी सर ने विधार्थियों को संबोधित किया। जोशी ने बताया कि देश के सभी राज्यों के स्कूलों में कक्षा 6 से 10वीं तक पढ़ने वाले विधार्थियों को जिला स्तर पर 10 हजार व राज्य स्तर पर 1 हजार आइडिया का चयन करने पर प्रोत्साहन राशि देने और विदेश यात्रा करने के लिए इंस्पायर अवार्ड के द्वारा सम्मानित किया जाता है। सर ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड में विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए यह अवॉर्ड योजना को शुरू किया गया है। चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है। वर्कशॉप के अंत में प्रीफाऊन्डेशन बैच के टोपर्स बच्चों को शील्ड देकर मोटीवेट किया गया तथा सिंथेसिस के प्रशासनिक निदेशक जेठमल सुथार द्वारा दीपक सर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान इंस्टीट्यूट की प्रीफाऊन्डेशन टीम से विक्रम मलिक, मयूर बारासा और चिरायु सारवाल मौजूद थे।