Thar पोस्ट, न्यूज। सिंथेसिस की जीतिका भारत में दूसरे नंबर पर।पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक डा श्वेत गोस्वामी के अनुसार संस्थान की जीतिका शर्मा ने राष्ट्रीय जैवविविधता प्राधिकरण द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त करके बीकानेर का नाम रोशन किया है। इनके पिता विशाल दत शर्मा व्यापारी और माता वृणा शर्मा गृहणी है।
यह परीक्षा एनबीए द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित करवाई गई थी। जिसमें पर्यावरण व उसके संरक्षण पर निबंध लेखन तथा जल संरक्षण पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई थी। फोटो संलग्न- 1. जीतिका शर्मा
