ताजा खबरे
SAVE 20260427 210037 सिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के प्री फाउंडेशन विंग की सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि एसओएफ के द्वितीय लेवल के घोषित परिणाम में संस्थान की कक्षा 12वीं की छात्रा तनुश्री चौधरी ने विज्ञान विषय में पूरे भारत में 105 रैंक और पूरे राजस्थान में 9 वीं रैंक हासिल की है। इन्हें इस उपलब्धि के लिए रू 500 का नकद पुरस्कार व जॉनल एक्सीलेंस अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं की छात्रा ऐश्रा भट्ट ने अंग्रेजी विषय में पूरे राजस्थान में 19 वीं रैंक और साइंस विषय में पूरे राजस्थान में 29 वीं रैंक हासिल की है। ऐश्रा को इस उपलब्धि के लिए जॉनल एक्सीलेंस अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। कक्षा 11वीं के छात्र देवांश सोलंकी ने विज्ञान विषय में पूरे राजस्थान में 51 वीं रैंक प्राप्त की है। संस्थान से 6 विद्यार्थी पूरे राजस्थान जॉन में टॉप 500 विद्यार्थियों की सूची में शामिल है।

विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, इस परीक्षा के लिए विशिष्ट टैस्ट सीरीज, हर विषय पर समतुल्य ध्यान अपने कठोर परिश्रम और पेरेंट्स के मोटीवेशन को दिया। गुुरुजनों ने बच्चों को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।


Share This News