ताजा खबरे
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाजूवाला में एनएफएसए लाभार्थियों से किया संवादबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तान्या सावनसुखा को “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” उपाधि से अलंकृत कियाएमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासनेहा को डॉक्टरेट की उपाधिशनि शिंगणापुर धाम में अनुष्ठान कलमहिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरानपेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ी, राजस्थान में अब ये भाव प्रति लीटर बिकेगापश्चिम बंगाल में सभी स्कूलों में वंदे मातरम’ गाना अनिवार्यदिल्ली में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान! देश में हो गई शुरुआत, सोमवार मेट्रो मंडे भीबीकानेर में तीन बहनों की डूबने से मौत
IMG 20231123 090506 43 बीकानेर में स्वाइन फ्लू के दो रोगी सामने आए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में स्वाइन फ्लू के दो रोगी सामने आए हैं, जिसमें एक की जांच रिपोर्ट मंगलवार को ही सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अबरार अहमद के अनुसार बीकानेर में स्वाइन फ्लू, डेंगू और स्वाइन फ्लू की नियमित जांच हो रही है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के दो रोगियों की पुष्टि हुई है। फिलहाल दोनों की पहचान स्पष्ट नहीं की गई है। एक जनवरी से दो फरवरी के बीच स्वाइन फ्लू के 15 सैंपल लिए गए थे, जिसमें स्वाइन फ्लू का एक रोगी था, जबकि दो फरवरी के बाद लिए गए सेम्पल में एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। मंगलवार को जिस रोगी की जांच पॉजिटिव आई है, वो पीबीएम अस्पताल में ही डॉक्टर है। सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि बीकानेर में दो रोगी सामने आने से घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल स्वाइन फ्लू की दवाई तो सामान्य अस्पतालों में भी उपलब्ध है। स्वाइन फ्लू को समय पर नियंत्रित किया जा सकता है और इसका पूरी तरह से इलाज होता है। स्क्रब टाइपस के तीन सेंपल लिए गए, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं चिकुनगुनिया भी बीकानेर में फैला हुआ है। पिछले एक महीने में चालीस सेम्पल लिए गए, जिसमें दो पॉजिटिव आए हैं। चिकुनगुनिया की बड़ी संख्या में लोग जांच ही नहीं करवा रहे। पैर व ज्वाइंट्स में दर्द के आधार पर रोगी दवा लेता है। जांच भी सप्ताह में एक बार ही पीबीएम अस्पताल में हो रही है। वहीं डेंगू के बीकानेर शहर में कुल तीन केस पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक पुरुष और दो महिलाएं हैं। इसके अलावा बीकानेर ग्रामीण और खाजूवाला में भी एक महिला को डेंगू पॉजिटिव पाया गया।


Share This News