Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 104 गुना तेज़ी से फैलने वाले वैरिएंट का पॉजिटिव मिला है। इससे कोरोना फैलने का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी जयपुर में कोरोना के नए अमेरिकन वेरिएंट का एक मरीज मिलने के बाद प्रदेश में फिर से विदेशों से आने वाले लोगों के जरिए कोरोना फैलने का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। मरीज ओमिक्रॉन के नए अमेरिकन सब वैरिएंट XBB 1.5 से संक्रमित पाया गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। टूरिस्ट सिटी जयपुर में दुनियाभर से पर्यटक तो नए साल पर आ ही रहे हैं। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-JLF भी 19 से 23 जनवरी तक शहर में होने जा रहा है। जिसमें हर साल लाखों लोग हिस्सा लेने देश और विदेशों से भी आते हैं।कोरोना के इस अमेरिकन वेरिएंट को अब तक का सबसे तेज फैलने वाला वैरिएंट बताया जा रहा है। इसके फैलने की स्पीड पिछले वेरिएंट की तुलना में 104 गुना ज्यादा बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी की एचओडी डॉ. भारती मल्होत्रा के अनुसार संक्रमित मरीज जयपुर के सोडाला इलाके का रहने वाला है। वह दिसंबर लास्ट वीक में जांच के लिए हमारी लैब में आया था। जिसकी जांच रिपोर्ट में इस नए वैरियंट की पुष्टि हुई है।जयपुर सीएमएचओ ऑफिस टीम ने मरीज की हिस्ट्री और उसके सम्पर्क में आने लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मरीज को शुरूआती 4 दिन बुखार रहा था, उसके बाद से ज्यादा सिम्पटम नजर नहीं आ रहे हैं। मरीज 21 साल का है। वह सोडाला इलाके का रहने वाला है। वह अमेरिका से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। 19 दिसंबर 2022 को अमेरिका से दिल्ली आया और फिर जयपुर पहुंचा। 23 दिसंबर को बुखार होने पर युवक ने डॉक्टर से परामर्श लेकर कोविड जांच करवाई, तो वह पॉजिटिव मिला। पॉजिटिव मिलने पर ऑनलाइन एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर से कंसल्टेशन लेकर दवाईयां लीं और ठीक भी हो गया।