ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20211204 WA0147 सुजानदेसर में हटाए अतिक्रमण, यूआईटी ने की कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष मेहता के निर्देश पर हुई कार्यवाही
Thar पोस्ट, बीकानेर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता के निर्देश पर न्यास की टीम द्वारा शनिवार को सुजानदेसर क्षेत्र में अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि तहसीलदार कालूराम परिहार के नेतृत्व में न्यास की टीम ने सुजानदेसर के खसरा संख्या 111 में 3.34 हैक्टेयर क्षेत्र में अवैध कब्जे हटवाए और जमीन खाली करवा कर न्यास का बोर्ड लगवाया। उन्होंने बताया कि भूमाफियाओं द्वारा न्यास की जमीन पर पीलर बनाकर कब्जे कर लिए गए थे। जिन्हें हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक अवैध मकान भी हटाया गया। पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इसे हटाया जा चुका था, लेकिन भूमाफियाओं द्वारा इसका पुनर्निर्माण कर लिया गया था। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुई तथा लगभग पांच घंटे तक चली। कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस की मौजूदगी में पूरी की गई। न्यास द्वारा इस जमीन पर शीघ्र ही तारबंदी करवाई जाएगी। सचिव ने बताया कि भविष्य में यदि इस प्रकार के कब्जे की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Share This News