Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर में एक व्यक्ति ने फंदे से जिंदगी समाप्त कर ली। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के राणीसर बास में व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। यहां राजेश सोंलकी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पीबीएम ले जाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।