Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया ने गुरुवार को शहीद मेजर जेम्स थॉमस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में एक कार्मिक अनुपस्थित पाया गया । विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी जताई । संभागीय आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर स्टाफ द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने क्लास रूम एवं प्रयोगशालाओं में समुचित सफाई नहीं पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रयोगशाला में कई उपकरण अत्यधिक पुराने हैं और इन्हें नियमित रूप से प्रयोग में नहीं लाया गया है यह उचित नहीं है।
संभागीय आयुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) और विद्यालय की प्रधानाचार्य को विद्यालय की साफ-सफाई, उपकरणों की समुचित सार-संभाल करने तथा अत्यधिक पुराने उपकरणों को बदलने सहित अनुपस्थित कार्मिक का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पोस्टर के जरिए विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश सड़क सुरक्षा माह जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को श्री नेहरू शारदा विद्या पीठ विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में काॅलेज के चित्रकला विषय की छात्र- छात्राओं तथा अन्य कलाकारों ने सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम कमल किशोर जोशी प्रथम, राम भादाणी द्वितीय, सुरभि बिस्सा तृतीय स्थान पर रहे ।
प्रतियोगिता में प्रणाम सोनी एवं भूरमल सोनी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
यातायात निरीक्षक कुलदीप चारण ने यातायात माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी के जीवन की रक्षा के लिए है। यातायात निरीक्षक कुलदीप चारण ने कहा कि यातायात नियमों की पालना करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से परहेज़ रखें, कम स्पीड में वाहन चलाए तथा वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का ध्यान रखें। भूरमल सोनी ने सड़क पर लापरवाही से प्रति वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से मौतों एवं घायलों के बारे में जानकारी दी। ए.एस.आई शिव गोरक्ष ने भी उपस्थित जनों को यातायात सम्बंधित जानकारियां दी।
काॅलेज के व्याख्याता डॉ गौरीशंकर प्रजापत, चित्रकला विभागाध्यक्ष राजकुमार पुरोहित ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की सराहना एवं सहयोग किया। तीस छात्र-छात्राओं ने यातायात सम्बंधित पोस्टर्स में सड़क सुरक्षा को लेकर अपने भाव व्यक्त किये। प्रतियोगिता में राजेन्द्र रतनू, कानाराम, मगनलाल व यातायात पुलिस ने भी सहयोग किया।