Sudden police inspection

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने एसएचओ को जारी किया नोटिस, अन्य पुलिस कार्मिकों के हाथों से उड़े तोते। मिली जानकारी के अनुसार एसपी गौतम ने दूसरे जिले के नंबर की सिविल कार को लेकर नाकाबंदी व्यवस्था का जायजा लेने पुहंची। गंगाशहर थाना इलाके के भीनासर चुंगी चौकी पर एसपी की कार फरटि से निकल गई। इस दौरान कार को न ही रोका गया और न ही चेक किया गया। कार नाकाबंदी तोड़ते हुए आगे निकल गई। वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने कार का पीछा भी नहीं किया। नाकाबंदी से कुछ ही दूरी आगे जाकर एसपी ने कार वापस घुमवाई और नाके पर पहुंची। कार से एसपी नीचे उतरीं, तो पुलिस कर्मचारियों के होश उड़ गए। जानकारी मे रहे कि रविवार को ही जिलेभर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई थी। नाकाबंदी में सभी थानों के एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम करीब साढ़े आठ बजे दूसरे जिले के नंबरों की सिविल कार में अपने सुरक्षा गार्ड के साथ निकलीं। नोखा रोड पर भीनासर चुंगी चौकी पर लगी नाकाबंदी पर एसपी की सिविल कार गई, तब वहां तैनात गंगाशहर एसएचओ कुर्सी पर बैठे थे। बाकी पुलिस कर्मचारियों ने भी कार की तलाशी लेना तो दूर, रुकवाया तक नहीं। एसपी की कार नाकाबंदी तोड़कर निकल गई। पुलिस कर्मचारियों ने पीछा करने तक की जहमत नहीं उठाई।

एसपी गौतम कार से नीचे उतरीं, तो वहां तैनात एसएचओ व पुलिसकर्मी के चेहरे से हवाइयां व हाथों से तोते उड़ गए। एसपी ने वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को फटकार लगाई। एसएचओ गंगाशहर को सख्त हिदायत देते हाए नोटिस दिया। एसपी ने पूगल फांटा,बीछवाल व हल्दीराम प्याऊ पर लगाई गई नाकाबंदी का भी औचक निरीक्षण किया।