Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज छात्र नेता भवानी तंवर अपने साथियों के साथ मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस दौरान उनके साथ पंकज चौधरी, कुशाल सिंह, करण चौधरी भी टंकी पर चढ़े। तंवर ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर एमजीएसयू परिसर में पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन एमजीएसयू प्रशासन द्वारा मांगों को मानना तो दूर की बात, धरने पर पहुंचकर यह जानने का भी प्रयास नहीं किया कि आखिर छात्र धरने पर क्यों बैठे है? उन्होंने बताया कि रात को आंधी बारिश में भी वे धरने पर डटे रहे, इस दौरान एक साथी का फिसलने से हाथ भी टूट गया, लेकिन प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुध नहीं ली, पिछले चार दिनों रात-दिन वे यहां धरना लगाकर बैठे हुए थे, इस दौरान एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, आज जब वे पानी की टंकी पर चढ़े है तो प्रशासन के अधिकारी दौड़ते हुए पहुंचे है,उनके साथियों को कुछ हो जाता है तो उसका जिम्मेवार एमजीएसयू प्रशासन होगा।