Thar पोस्ट। देश के अनेक राज्यों में बाइक पर रोमांस के वीडियो वायरल होने के बाद यातायात विभाग एक्शन मोड में है। उत्तर प्रदेश व राजस्थान में ऐसी कार्रवाई हो चुकी है। दिल्ली में मेट्रो से लेकर रोड तक हर जगह आपको कोई न कोई खुलेआम बिना किसी शर्म लिहाज के रोमांस करता हुआ मिल जाएगा। इन जैसे लोगों के लिए अब प्राइवेसी नाम की चीज भी नहीं रही। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दिल्ली में हाल में ही कुछ ऐसे नजारे देखने को मिले हैं जिन्हें देख इंसान अब अपने परिवार के साथ बाहर निकलने में भी शर्मा रहा है। ऐसे लोग आपको दिल्ली में कहीं भी मिल जाएंगे। पता नहीं इन्हें प्यार का कौन सा खुमार चढ़ा हुआ है जो उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है औथारर ये पब्लिक प्लेस पर और भी ज्यादा उमड़ने लगता है। सड़क पर चलती गाड़ियों पर कपल के रोमांस वाले वीडियो बहुत वायरल हो चुके हैं। एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल स्कूटर पर बैठकर कहीं जा रहा है। लेकिन ये कपल स्कूटी पर सिर्फ सवार होकर ही नहीं जा रहे बल्कि ये स्कूटी पर ही रोमांस कर रहे हैं। ट्रैफिक के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्कूटी पर सवार लड़का-लड़की एक दूसरे के दाएं-बाएं लटक-लटक कर चल रहे हैं। चलती सड़क पर इस लापरवाही भरे अंदाज में स्कूटी चला रहे हैं और इन्हें अपनी जान की फिक्र भी नहीं है। दोनों एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और लड़का एक हाथ से ही स्कूटी चला रहा है।