ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 बैंक खाते में 598 करोड़! कपड़े प्रेस करने वाले को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा तो हाथों से उड़े तोते Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अजमेर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के रामनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर कपड़े प्रेस करने वाले एक व्यक्ति को इनकम टैक्स विभाग से 598 करोड़ रुपए से ज्यादा के लेन-देन का नोटिस मिला है। नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित गहरे सदमे में है। रामनगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसे 1 अप्रैल 2026 को इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला, जिसमें करोड़ों रुपए के हीरे-जवाहरात के कारोबार से जुड़े ट्रांजेक्शन का हिसाब मांगा गया था। यह नोटिस देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गया, क्योंकि उसका इस तरह के किसी भी कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद वकील राकेश ठाड़ा से सलाह लेने पर पता चला कि उसके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम पर बैंक अकाउंट खोला गया है और उसी के जरिए भारी-भरकम लेन-देन किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जितेंद्र के पास फिलहाल उसका पैन कार्ड भी नहीं है क्योंकि करीब दो साल पहले वह खो गया था।जांच में यह बात सामने आई है कि पाली निवासी एक डायमंड कारोबारी शत्रुघ्न सिंह ने जितेंद्र के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर न सिर्फ बैंक अकाउंट खुलवाया, बल्कि उसी के आधार पर जीएसटी नंबर भी हासिल कर लिया। आरोपी ने सूरत (गुजरात) में मैसर्स मनन इंटरप्राइजेज नाम से फर्म खोलकर हीरे-जवाहरात का कारोबार भी शुरू कर दिया। पीड़ित जितेंद्र ने इस मामले में अजमेर के गंज थाने में आरोपी कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

इनकम टैक्स विभाग ने संबंधित प्राइवेट बैंक के मैनेजर को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग द्वारा नोटिस मिलने के बाद से जितेंद्र का रोजगार पूरी तरह ठप हो गया है और वह पिछले एक हफ्ते से वकीलों और पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर है।


Share This News