Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीती देर रात पत्थरबाजी की घटना का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसलमेर रोड पर पंडित पेट्रोल पंप के सामने पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है।

इस दौरान अचानक ऊपर से पत्थरबाजी होनी शुरू हो गई। नीचे रोड पर चल रहे लोगों के चोट लगने की भी सूचना मिली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दो से तीन जनों को कब्जे में लिया। हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई है की पत्थर क्यों फेंके गए। पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।