ताजा खबरे
Shooting डॉ. करणी सिंह शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर में 18 से 22 अप्रैल तक डॉ करणी सिंह शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसका आगाज आज महाराजा डॉ करणी सिंह जी की ज्येष्ठ पुत्री अर्जुन अवार्डी प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने किया। इस दौरान राज्यश्री ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर जीत के मंत्र बताए। सनराइज शूटिंग अकादमी द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है इसमे 1000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। डायरेक्टर रघुवीर सिंह ने चैंपियनशिप के बारे जानकारी दी। गौरतलब है कि वर्ष 2024 को महाराजा डॉ करणी सिंह जी शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसमे पूर्व राजपरिवार द्वारा स्थापित ट्रस्टों व अन्य संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।


Share This News