ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20251226 WA0020 पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ शुक्रवार को डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन के मुकाबलों से हुआ। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि लोटस डेयरी के सुनीलम एवं जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारु द्वारा टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पत्रकार श्याम मारु, नीरज जोशी, सुनीलम व हेमन्त मोदी का अभिनंदन किया गया। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला फस्र्ट इंडिया न्यूज के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव एवं न्यूज 21 के एडिशनल डायरेक्टर संजीव पाराशर के मध्य हुआ। इस कड़े मुकाबले में पाराशर विजेता बने। बीकानेर प्रेस क्लब के टूर्नामेंट में लगातार पिछले तीन बार बैडमिंटन का खिताब जीतने वाले लक्ष्मण राघव इस बार उपविजेता रहे। थर्ड पॉजिशन के लिए अलर्ट भारत से अनिल रावत एवं एसएसएसओ के सुमित बिश्नोई के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सुमित बिश्नोई ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में बलजीत गिल, विनय थानवी, शिव भादाणी, सुमेष्ता बिश्नोई, महावीर सिंह राजपुरोहित, मोहन कड़ेला, अरविन्द व्यास, सुमित व्यास, निखिल स्वामी, गिरिश श्रीमाली एवं बलदेव रंगा आदि प्रतिभागी रहे। शुभारम्भ अवसर पर जितेन्द्र व्यास, कौशलेश गोस्वामी आदि पत्रकार उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने बताया कि 27 दिसम्बर शनिवार को सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित, जिला उद्योग संघ से आगे द पावर प्ले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि 28 दिसम्बर को होटल वृंदावन में पुरस्कार वितरण तथा पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। सह प्रभारी अनिल रावत ने बताया कि 27 दिसम्बर को पत्रकारों का मुकाबला व्यापार मंडल, पुलिस, डॉक्टर्स एवं प्रशासन से होगा। प्रतियोगिता में मुख्य प्रायोजक लोटस डेयरी एवं सहप्रायोजक बीकाजी ग्रुप हैं तथा पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा।


Share This News