ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20211106 100016 58 रंगीला’ स्मृति शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। खेल लेखक एवं समीक्षक स्व. झंवर लाल व्यास ‘रंगीला’ की स्मृति में 14वीं शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को प्रातः 10 बजे होगी। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समन्वयक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर सहित विभिन्न वर्गों में खेली जाएगी। इसके लिए मंगलवार तक आवेदन किया जा सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को मास्क लगाकर आना होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 जनवरी को स्व. रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।


Share This News