Thar पोस्ट न्यूज। वर्तमान में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए इस प्रकार के आयोजन एक अच्छा विकल्प है जो आज की जरूरत भी होती जा रही है यह विचार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश ने आज पुष्करणा स्टेडियम में
बीकानेर स्पोर्ट्स फेस्ट के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि बीकानेर के अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर बीकानेर का नाम रोशन किया है। यह गौरव की बात है। युवा पीढ़ी को इनसे सीख लेकर खेलो की ओर अग्रसर होना चाहिए।आईजी ने कहा कि खेलेगा बीकानेर तभी तो बढेगा बीकानेर के कॉसेप्ट के लिए ये मंच तैयार किया गया है।

आज के दौर में सभी को खेलों को दिल से अपनाना होगा और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देना होगा।तभी नशे का अंत कर पाएंगे। इस दौरान आईजी ने सभी खिलाड़ियों को नशा मुक्ति रहने की शपथ दिलाते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। इससे पहले आई जी ने पहले चरण में खेल रहे खिलाड़ियों की टीमों की मार्च पास की सलामी ली। समझ में बेटर अतिथि समाजसेवी राजेश चूरा, विजय खत्री भी मौजूद रहे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर के लिए पदक लाने वाले आठ खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।

एनएलजेसीएफ के डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि बीकानेर में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलों से जोडऩे के उद्देश्य से एनएलजेसीएफ और यश स्पोर्ट्स के तत्वावधान में यह खेलों का महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। 20 जून तक अलग अलग खेल मैदानों में आयोजित होने वाले में पहले चरण में 10 खेलों में एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताएं 16 जून से होगी। सभी प्रतियोगिताएं अलग अलग खेल मैदान में आयोजित होगी। पहले चरण में आयोजित होने वाले 10 खेलों में तीरंदाजी, साइकलिंग, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बैडमिन्टन, योग, वुसु, शूटिंग,स्केटिंग और शतरंज को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। बाद में आए हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया।
मार्च पास्ट बनी आकर्षण शुभारंभ के अवसर पर 1000 खिलाड़ियों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट का शानदार नजारा प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया कदमताल करते हुए खिलाड़ियों ने खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया


नशे के विरुद्ध ली शपथ खेलेगा बीकानेर बढ़ेगा बीकानेर खेलों के विकास के साथ-साथ युवा वर्ग नशे की जकड़ से दूर हो इसके लिए सभी खिलाड़ियों को महान निरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओम प्रकाश ने सभी को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण में रहने वाले लोगों को भी सचेत करने के लिए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
बुशु खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता में भाग ले रहे वुषु के खिलाड़ियों ने आज मंच पर अपनी कला का शानदार नमूना प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया
योगमय हुआ स्टेडियम उद्घाटन अवसर पर योग खेल के प्रतिभागियों ने मंच पर विभिन्न मुद्राओं में अपने प्रदर्शन से सभी को तान्या बजाने पर मजबूर कर दिया योग के महत्व को परिभाषित करने वाले इस प्रदर्शन में 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं


वर्षों बाद दिखा ऐसा नजारा बीकानेर की पुष्काना स्टेडियम में हालांकि लगातार खेल आयोजन होते हैं लेकिन वर्षों बाद 10 खेलों के इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया पूरे शहर में इस खेल आयोजन को लेकर चर्चा रही।


कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी श्रवण बाम्बु शक्ति रतन रंगा गणेश बोहरा महेंद्र जैन रामेंद्र हर्ष दीपक रंगा राजेंद्र राठौड़ सुनील आचार्य भंवर लाल व्यास विक्रम रंगा मारकंडे पुरोहित किशन पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Thar पोस्ट न्यूज। दिल्ली आवास पर पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य ने केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कानुन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी का स्वागत किया जिसमे मंडल महामंत्री तरुण स्वामी, अनिल हर्ष स्वागत करने वालो मै जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय जितेंद्र राजवी पार्षद मुकेश पंवार शिव शकर महिला मौचा सुमन छाजेड प्रमिला गौतम इन्द्रा व्यास सुषमा बिससा भारती अरोडा सुमन शेखावत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पेनचक सिलाट नेशनल चैम्पियनशिप भुवनेश्वर में हुई सम्पन…
राजस्थान स्टेट ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर तथा 3 ब्रोंज सहित कुल 9 नेशनल मेडल पर किया कब्जा…
बीकानेर जिले ने एक एक गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल जीतकर रचा इतिहास…बारहवीं नेशनल पेनचक सिलाट सीनियर एवं मास्टर चैम्पियनशिप ओडिशा स्थित केआइआइटी युनिवर्सिटी भुवनेश्वर में 10 से 14 जून 2024 को आयोजित की गई।


पेनचक सिलाट समिति राजस्थान स्टेट प्रेसीडेंट एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड चैयरमैन डाॅ खानु खान बुधवाली ने बताया कि ओडिशा में आयोजित इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट्स पेनचक सिलाट खेल की 12 वीं सीनियर एवं मास्टर नेशनल पेनचक सिलाट चैम्पियनशिप भुवनेश्वर में टीम राजस्थान के 40 मेल फिमेल एथलीट्स सहित 44 सदस्यी दल ने भाग लिया। जिसमें इंटरनेशनल रेफरी पुरनमल जाट, नेशनल रेफरी देवेन्द्र सारस्वत व नेशनल रेफरी अमित कुमार ने राष्ट्रीय निर्णायक की भूमिका निभाई।


इससे पहले नेशनल चैम्पियनशिप का शुभारंभ इंडियन पेनचक सिलाट फैडरेशन के नेशनल प्रेसीडेंट किशोर प्रकाश येवले, नेशनल जनरल सेक्रेटरी तारिक जरगर, नेशनल सीईओ मोहम्मद इकबाल, ओर्गनाइजिंग डायरेक्टर इरफान अजीज बोट्टा तथा ओर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एंड ओडिशा पेनचक सिलाट एसोसिएशन स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रेम सिंह थापा द्वारा जगन्नाथ भगवान एवं हनुमान जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।


पेनचक सिलाट समिति राजस्थान के स्टेट जनरल सेक्रेटरी पुरनमल जाट ने बताया कि 12 वीं सीनियर एंड मास्टर नेशनल पेनचक सिलाट चैम्पियनशिप में राजस्थान स्टेट के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 3 सिल्वर तथा 3 ब्रोंज सहित 9 नेशनल मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया जिसमें चैनाराम सेपट, रवि चौधरी तथा शोभा सारस्वत ने गोल्ड मेडल जीता। रोहिताश हुड्डा, सुरज गौरा व देवेन्द्र कुमार सारस्वत नेशनल सिल्वर मेडल तथा राजपाल गौरा, गायत्री चौधरी एवं सरिता जाखड़ ने नेशनल ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष व टीम राजस्थान के मैनेजर देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि पेनचक सिलाट नेशनल चैम्पियनशीप में 17 वर्ष से 45 वर्ष तक की सीनियर केटेगरी एवं 45 वर्ष से अधिक के मास्टर केटेगरी के 39 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 1000 से अधिक महिला पुरुषों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जम्मू-कश्मीर स्टेट के खिलाड़ियों ने ओवरऑल फर्स्ट ट्राॅफी, ओडिशा स्टेट रनर अप ट्राॅफी तथा उत्तराखंड स्टेट के खिलाड़ियों ने सेकंड रनर अप ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों को ओडिशा राज्यसभा सदस्य सुलाता दास एवं भुवनेश्वर महापौर सुलोचना दास द्वारा ट्राॅफी एवं मेडल्स देकर सम्मानित किया गया। ओर्गनाइजिंग डायरेक्टर इरफान अजीज बोट्टा ने नेशनल चैम्पियनशीप में पधारे सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया।


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
Thar पोस्ट।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर करण प्रताप सिंह सिसोदिया का गोगा गेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर प्रांगण में संचालित ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। शाला के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने बताया सिसोदिया सनातन धर्म व संस्कृति के उत्थान हेतु समय-समय पर योगदान देकर के क्षत्रिय धर्म का निर्वहन करते हुए सनातन संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास करते आ रहे हैं ।ऐसे व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन करके शाला अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं ।इस अवसर पर राजपूत समाज के विशाल सिंह ने वेद पाठशाला की सनातन संस्कृति के लिए आवश्यक बताया ।अभिनंदन समारोह वेदपाठी बटुकों ने स्वस्तिवाचन करके श्री करण प्रताप सिंह जी सिसोदिया के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। शाला के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने बताया कि अनादि काल से ब्राह्मण और क्षत्रियों का सामंजस्य बनकर भारत विश्व गुरु बना। स्वामी विवेकानंद शिकागो गए तो राजस्थान के वीर क्षत्रिय तथा भामाशाहों के सहयोग से ही भारत का नाम रोशन किया गया । बीकानेर के लिए यह गौरव की बात है की राष्ट्रीय स्तर के संगठन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीकानेर के गौरव करण प्रताप सिंह जी बने हैं हमें आशा है कि यह सनातन संस्कृति तथा क्षत्रिय समाज का स्वर्णिम इतिहास स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में  सिसोदिया को सॉल्व साफा श्रीफल भगवती वेद माता गायत्री का चित्र भेंट किया गया कार्यक्रम का संचालन शास्त्री पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा ने किया तथा वेद पाठशाला की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
कार्यक्रम मे अनंत शर्मा,अभिषेक पंचोली, गणेश जोशी, प्रमोद,लालचंद,सिद्धार्थ दाधीच,नारायण प्रसाद शर्मा, कमलकांत, ईश्वर शर्मा,हरसिद्धेश्वर पंचारिया आदि अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |