Thar पोस्ट न्यूज , बीकानेर। बीकानेर शहर में दाऊजी रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की है।कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में अनेक युवतियां हिरासत में ली गई है। दाऊजी रोड़ पर स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर कुछ लोगों को पुछताछ के ले गयी है। सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि सूचना के आधार पर दाऊजी रोड़ पर स्थित एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गयी है। जहां पर 3-4 युवतियों और कई युवकों को पुछताछ के लिए थाने लाया गया है। श्रवण दास संत ने बताया कि मौके पर किसी भी प्रकार संदिग्ध चीज नहीं मिली है लेकिन फिर भी पुछताछ की जा रही है।