Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। रमक झमक संस्थान द्वारा रमक झमक के खुले प्रांगण में सास्कृतिक विरासत व पौराणिक कला पर चर्चा तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ को आकार देने वाले देश के प्रख्यात मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास का भव्य अभिनन्दन किया गया। पार्क पैराडाइस में एक अन्य कार्यक्रम सांझ-पंजाबी मेडिको मीट 22 में प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का सम्मान हुआ। इस अवसर पर डॉ अजय कपूर, डॉ नीलम कपूर सहित अन्य चिकित्सक गणमान्य लोग व मीडिया संपादक उपस्थित रहे। पंजाबी व रंगारंग कार्यक्रम हुए।
बीकानेर सिटी में रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’,राधे ओझा,शिव छंगाणी,नित्यानंद पारीक,पुलिस उपाधीक्षक मुकेश आचार्य मारवाड़ी समाज के मदनमोहन हर्ष ने माला,श्रीफल, ओपरणा, शाल,साफ़ा व अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। पेंटर भूरमल सोनी व पेंटर धर्मा ने कला युक्त तुलसी पौधा व पेंटिंग भेंट की। जाने माने कवि राजाराम स्वर्णकार,श्रीमती कृष्णा आचार्य ने अपनी पुस्तकें भेंट की तथा संजय आचार्य वरुण,जुगल पुरोहित,शंकरलाल स्वामी,कमल रंगा व शिव दाधीच ने अतिथियों के सत्कार में रचनाएं सुनाई। इससे पूर्व लोक गायिका श्रीमती पद्मा व्यास ने स्वागत गीत व मास्टर पिंटू ओझा ने नाक से बांसुरी वादन किया। समारोह में लक्ष्मीनाथ मन्दिर रामलीला कमेटी के गिरिराज जोशी व कैलाश भादाणी ने श्री व्यास के समक्ष कुछ डायलॉग सुनाकर उनसे इस कला को बढ़ावा देने की ओर ध्यान खींचा। समारोह की अध्यक्षता रतना महाराज ने की ।अभिनन्दन पत्र का वाचन महेंद्र आचार्य व बाबूलाल छंगाणी ने किया। राजस्थान व मारवाड़ी समाज का नाम रोशन करने के लिये उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं ने व्यास को खूब आशीर्वाद दिया।
समारोह में बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी मेडिकल कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य श्वशन रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन सोनी व नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ अबरार का सम्मान किया गया।
