Thar पोस्ट न्यूज। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉॅक्टर पीके सैनी तथा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक अधीक्षक डॉक्टर सोनाली धवन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में दिए अपने उद्बोधन के दौरान डॉक्टर सोनी ने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्ष एवं स्टाफ को कहा कि अपने कार्य के प्रति समर्पित भाव ही देश की सबसे बड़ी सेवा है। डॉ. सोनाली धवन ने एसएसबी परिसर में ध्वज फहराने के बाद कहा कि अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची देश सेवा है, इसके पश्चात डॉ. धवन ने एसएसबी में कोटेज वार्ड का उद्गाटन किया। पीबीएम परिसर में ध्वज फहराने के बाद डॉ. पीके सैनी ने एकजुट रहकर टीम वर्क कर सकारात्मक कार्य करने का संदेश् दिया। इस अवसर पर मनोरोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्रीगोपाल गोयल, मुख्य अतिथि विनोद दम्माणी ने भी ध्वजारोहण किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेडिकल कॉलेज के कार्मिक हुए सम्मानित
75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर नवरंग लाल महावर, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. रेखा आचार्य ने वर्ष 2023 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 28 अधिकारियों कार्मिकों को सम्मानित किया।
ये हुए सम्मानित
डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. तरूणा स्वामी, महेन्द्र गुप्ता महेश आचार्य नथमल पारीक विकास आचार्य, प्रेम प्रकाश स्वामी, मो. साबिर जोईया रविन्द्र बिश्नोई रविकान्त मीणा, मोनिका, कोसर परवीन राजेन्द्र कुमार सहित कुल 28 कार्मिकों का सम्मान किया गया ।

श्री बजरंग धोरा धाम का हुआ जिला स्तर पर सम्मान: अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रशासन के निर्देशानुसार सभी जिलों में मन्दिरों में विशेष सजावट, विद्युत रोशनी, रंगोली, दीपदान, धार्मिक कार्यक्रम एवं साफ सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ दो मंदिरो का जिला स्तर पर चयन कर सम्मानित करने के निर्देश थे। इसी के तहत बीकानेर जिला स्तर पर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा श्री बजरंग धोरा धाम का भी श्रेष्ठ मंदिर के रूप में चयन कर 26 जनवरी को सम्मानित किया गया। जिसमे श्री बजरंग धोरा धाम के पुजारी आशीष दाधीच का माननीय मंत्री सुमित गोदारा व जिला कलेक्टर महोदय द्वारा डॉ करणी सिंह स्टेडियम में मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया
लक्ष्मीनाथ जी व देशनोक करणी माता मंदिर के पुजारी का भी सम्मान किया गया

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिसर मॉडर्न मार्केट मे गणतंत्र दिवस आजादी का अमृत महोत्सव मनाया इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता कन्हैयालाल कल्ला
(केनु महाराज) ने की मुख्यअतिथि .नरेश गोयल
विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह (गज्जू बन्ना) थे
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी सदस्यो ने मिलकर झंडारोहण किया राष्ट्रीय गान का गायन किया गया आजादी के इस मौके पर
मुख्य अतिथि गोयल ने कहा भारत माता के सैंकड़ो सपूतो के बलिदान से हमे यह पर्व मनाने का अवसर मिला है देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना होगा
विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह ने कहा कि यह अवसर भारत की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है आजादी के दीवानों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया हमें अपने कर्तव्यों की अनुपालना कर उन वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि Dr.नरेश गोयल का शॉल ओढ़ाकर साफा पहनाकर सम्मान किया सहभागी संस्थाओ के आए हुवे अध्यक्ष सचिव व सदस्यो ने आये हुए अतिथियों को माला डूपटा
पहनाकर स्वागत किया आये हुए अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी का स्वागत किया मंच का संचालन सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल ने किया आज के कार्यक्रम मे ईश्वरचंद बोथरा हेतराम गौड़ अनिल सोनी मनोज सोलंकी महावीर सिंह चारण
राजेश गोयल मोहनलाल मवानी विपिन मुसरफ गोविंद सिंह कच्छावा सतीश पुरोहित सुशील शर्मा सचिन भाटिया दिलीप कुमार मोंगा मदन सिंह सोलंकी मनोज शर्मा दीपेंदर सोनी हेतराम बिश्नोई रविंद्र जोशी लक्ष्मण सिंह (बल्लर) राजेंद्र स्वामी चंद्रपाल सिंह बिदावत महावीर प्रजापत व गणमान्य लोग मौजूद थे

डॉ अजय कपूर की टीम का सम्मान: बीकानेर की कांता खतूरिया कॉलोनी में आदर्श पार्क के विकास के लिए डॉ अजय कपूर व टीम का हुआ सम्मान।

एक दिवसीय निःशुल्क मानसिक एवं नशा उपचार शिविर रवि कोमानसिक रोगों व नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए अब बीकानेर में भी एम्स, नई दिल्ली की तर्ज़ पर इलाज करवाना सम्भव हो गया है। हाल ही में मनोरोग एवं नशा उपचार विषय में एम्स से डी.एम. की डिग्री से अलंकृत डॉ. अविनाश झाझड़िया अपने रोग निदान केन्द्र पर दिनांक 28 जनवरी 2024, रविवार को प्रातः 11ः बजे से सायं 04ः00 बजे तक एक निःशुल्क शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस शिविर में डिप्रेशन, एंग्जाइटी, हिस्टीरिया जैसी बीमारियों से ग्रसित निराश, चिंतित, डर व घबराहट युक्त जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।
इसके साथ ही विभिन्न नशीले पदार्थाें- शराब, स्मैक, अफीम, डोडा, तम्बाकू, चरस, गाँजा, भाँग आदि की जकड़न में फँसे लोगों को ऐसी लत से मुक्त करने के लिए भी निःशुल्क काउन्सलिंग व परामर्श दिया जायेगा। इस शिविर का आयोजन ’’डॉ. अविनाश मनोराग एवं नशा उपचार केन्द्र, प्लाट नं. 01 कर भवन के पास, सादुल कॉलोनी, बीकानेर में किया जायेगा।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि डॉ. ,अविनाश एम्स, नई दिल्ली से नशा उपचार विज्ञान में डी.एम. की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में कार्यरत पहले सुपर-स्पेशलिस्ट है। इसके अतिरिक्त दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल व मनोरोग एवं नशा मुक्ति के उत्तरी भारत के सबसे बडे़ संस्थान इहबास (मानव व्यवहार एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप अमृतसर में सम्पन्न…

अमृतसर स्थित गुरु नानक देव युनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप में महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी बीकानेर के खिलाड़ियों ने 04 नेशनल ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
एमजीएस युनिवर्सिटी टीम कोच धनंजय सारस्वत ने बताया कि महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी बीकानेर टीम की सदस्य अनिशा बिश्नोई ने अंडर 80 केजी, सूनील सहारण ने अंडर 50 केजी, सचिन कुमार ने ओपन-01 तथा दुर्लभ जोशी ने ओपन-02 भारवर्ग में आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप में नेशनल ब्रोंज जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया है। कोच धनंजय सारस्वत ने बताया कि युनिवर्सिटी टीम में 13 छात्रों तथा 08 छात्राओं सहित 21 सदस्यों ने भाग लिया।
पेनचाक सिलाट टीम बीकानेर की इस उपलब्धि पर महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड सेक्रेटरी एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर डाॅ यशवंत गहलोत, धर्मवीर सिंह तथा पेनचाक सिलाट समिति राजस्थान के स्टेट ट्रेजरार देवेन्द्र सारस्वत ने प्रसन्नता जताई ।