Thar पोस्ट, न्यूज। साहित्यकार राजेंद्र जोशी की दो राजस्थानी पुस्तकों का लोकार्पण रविवार 12 फरवरी को होगा ।शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के सचिव साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान बीकानेर एवं मुक्ति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी एवं राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की दो राजस्थानी पुस्तकें हेली रा हेला ( कविता संग्रह ) एवं ओट ( कहानी संग्रह ) का लोकार्पण रविवार 12 फरवरी को स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार बीकानेर में शाम 6:15 बजे होगा।
स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने राजस्थानी कवि, आलोचक एवं नाटककार डॉ. अर्जुनदेव चारण करेंगे तथा मुख्य अतिथि साहित्यकार, रंगकर्मी एवं पत्रकार मधु आचार्य “आशावादी” करेंगे ।लोकार्पण समारोह के स्वागताध्यक्ष व्यंगकार-सम्पादक डाॅ.अजय जोशी होगे। उन्होंने बताया हेली रा हेला कविता संग्रह पर कवियत्री-आलोचक डॉ. रेणुका व्यास एवं कहानी संग्रह ओट पर युवा साहित्यकार हरिशंकर आचार्य पत्र वाचन करेंगे। स्वर्णकार ने बताया कि
राजेन्द्र जोशी हिन्दी एवं राजस्थानी में समान रूप से लिखते हैं, जोशी की छह कविता संग्रह, पांच कहानी संग्रह, स्वतंत्रता सेनानियों पर तीन पुस्तकें, अनुवाद की तीन पुस्तकें एवं तीन संपादित पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।
जोशी की अनेक पुस्तकों का अंग्रेजी एवं उर्दू में भी अनुवाद हो चुका है, राजेन्द्र जोशी को नगर विकास न्यास, नगर निगम, रोटरी क्लब सहित अनेक पुरस्कार अर्पित किए जा चुके हैं।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहर कांग्रेस की बड़ी पदयात्रा कल

Thar पोस्ट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कल 9 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से पदयात्रा की शुरआत होगी जिसमे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव श्री आर सी खुटिया और राजस्थान सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता गण भी शामिल होंगेपदयात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भुजिया बाजार से ठंठेरा मोहल्ला राजीव गांधी मार्ग से लालजी होटल कोयला गली तुलसी सर्किल होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सभा के साथ सम्पन्न होगी शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की पदयात्रा कार्यक्रम में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिलाकांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी अपनी भागीदार सुनिश्चित करेंगे

बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया मिस मूमल का अभिनंदन : बीकानेर। जैसलमेर से मिस मूमल बनकर लौटी बीकानेर की बेटी गरिमा विजय का बीकाणा पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत अभिनन्दन कर रहा है। स्वागत अभिनन्दन की इसी कड़ी में वरदान हॉस्पिटल व बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने भी गरिमा का अभिनंदन किया। अभिनंदन बीजेपी जिला प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान गरिमा को साफा पहनाकर सम्मान पत्र भेंट किया गया। सम्मान पत्र का वाचन इमरान उस्तां ने किया। वहीं डॉ असवाल सहित राजेंद्र गुप्ता, इमरान, अमित मित्तल, शशि गुप्ता, माया सोनी, रीना पंवार, राजेश असवाल, प्रियंका, हिमांशु, यश, अरविंद सिंह राठौड़, संदीप व खुश्बू सुथार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर गरिमा का अभिनंदन किया। इस दौरान असवाल ने कहा कि गरिमा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की है। सांस्कृतिक मूल्यों की गरिमा कायम रखते हुए जब कोई बेटी आगे बढ़ती है तो बड़ा गर्व होता है। मिस मूमल गरिमा ने मिस मूमल बनने की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि वह संस्कृति व सांस्कृतिक मूल्यों के पोषण के लिए कार्य कर रही है। भविष्य में इसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के पीछे उनकी छोटी बहन पारुल विजय का विशेष सहयोग रहा।