Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में पंडित धर्म कांटे के पास जुआ खेलते दस लोगो को गिफ्तार कर लिया गया है । उनसे करीब 55 हजार की नगदी प्राप्त की गई है । एस पी योगेश यादव के निर्देशन में जुआ सट्टा पर एस आई देवेंद्र सिंह की कार्यवाही अभी जारी है।

उछब तिरंगा के तहत काव्य संध्या 12 अगस्त को*

Thar पोस्ट। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा अपने साहित्यिक आयोजनों की कड़ी में आगामी 12 अगस्त 2022 वार शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के संयोजक शायर कासिम बीकानेरी ने बताया कि ‘उछब तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत काव्य संध्या का आयोजन सांय 5ः30 बजे नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल के सृजन सदन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ कवि कमल रंगा करेंगे।
काव्य संध्या में नगर के हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के कवि शायरों को आमंत्रित किया जा रहा है।

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, कृषि मंत्री श्री कटारिया होंगे मुख्य अतिथि*
Thar पोस्ट। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शुक्रवार को स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनकी तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में प्रातः 9.30 बजे से होगा, जहां कृषि एवं पशुपालन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री लाल चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में दस हजार बच्चे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत छह गीतों का सामूहिक गायन करेंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 10.13 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। प्रातः 10.20 से 10.36 बजे तक देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम्, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि जिले के समस्त सरकारी और निजी स्कूलों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न स्कूलों से डॉ. करणीसिंह स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इनके रूट निर्धारित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः 9.30 बजे तक सभी बच्चों को स्टेडियम में निर्धारित स्थान पर बैठा दिया जाएगा।

*ऊर्जा मंत्री 13 को श्रीकोलायत आएंगे*

Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी 13 अगस्त को प्रातः 11ः30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सायं 4 बजे श्रीकोलायत पहुंचेंगे तथा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाली गौरव पद यात्रा में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में ही करेंगे।

*कुल हिंद मुशायरा 15 को, मंत्री डॉ. कल्ला होंगे मुख्य अतिथि, शायर शीन काफ निजाम करेंगे अध्यक्षता*
Thar पोस्ट। आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा राजस्थान उर्दू अकादमी की ओर से 15 अगस्त को सायं 6ः30 बजे से रवीन्द्र रंगमंच पर कुल हिंद मुशायरा आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान उर्दू अकादमी के सचिव मोअज्जम अली ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला होंगे। अध्यक्षता शायर व आलोचक शीन काफ निजाम करेंगे। मुशायरे का संचालन अमरावती के अबरार काशिफ द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुशायरे में जयपुर के डॉ. नवाज देवबंदी, मलका नसीम, मुंबई के शकील आजमी, अजीज नबील, ऐटा के अज्म शाकरी, दिल्ली के इकबाल अशहर, सालिम सलीम, भोपाल के डॉ. नुसरत मेहदी, दिल्ली के आदिल रशीद, बरेली के शारीक कैफी, ग्वालियर के मदन मोहन दानिश, अहमदनगर के कमर सुरूर, सीकर के फारुक इंजीनियर, जालंधर के रेनू नय्यर, गाजियाबाद के शारिक अजीज, दिल्ली के शहबाज खान और बीकानेर के माहिर बीकानेरी, जाकिर अदीब, इरशाद अजीज और असद अली असद अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।