Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर से होकर निकलने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर दस किलोमीटर लंबाई तक के क्षेत्र में सघन पौधारोपण किया जाएगा ।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर चारों राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर दस किलोमीटर तक के क्षेत्र में सघन वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस पौधारोपण का उद्देश्य शहर के आबादी विस्तार के बावजूद इस क्षेत्र में पारिस्थितिकी का संधारण सुनिश्चित करते हुए ग्रीन बेल्ट विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बेहतर मानसून के परिणामस्वरूप पौधों को लगाने और देखभाल में आसानी रहेगी। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए क्षेत्र में निवेश कर रही विभिन्न निजी कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत यह कार्य करवाए जा रहे हैं।
जयपुर रोड़ पर म्यूजियम चौराहे से आगे दस किलोमीटर क्षेत्र में अडाणी ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इस क्षेत्र में नीम लगाने के साथ साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाने का कार्य भी करवाया गया है। आने वाले दिनों में इससे क्षेत्र में सघन हरियाली हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त ने गत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस में संभाग मुख्यालय के जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर 10 किलोमीटर, अन्य तीनों जिला मुख्यालयों में पांच और उपखंड मुख्यालयों में तीन किलोमीटर पौधारोपण के निर्देश दिए थे, जिससे इनके भविष्य में यह मार्ग हरियाली से आच्छादित हो सके। जिसकी अनुपालना में यह कार्य प्रारंभ हो गया है।
Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा कल 23 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर में।वे सुबह 10.30 बजे पहुंचेंगे बीकानेर उसके बाद सीधे कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की यहां जायेंगे।
दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस बीकानेर में कांग्रेसजनो से करेंगे मुलाकात। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि सुबह 10.30 बजे कांग्रेसजन यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बायपास पर करेंगे अगवानी।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष मंगलवार को बीकानेर में
Thar पोस्ट। राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती मंगलवार को बीकानेर आएंगी।श्रीमती रेहाना रियाज प्रातः 7 बजे चूरू से प्रस्थान कर 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी और राजकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। श्रीमती रियाज बीकानेर से सायं 6 बजे सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर रात 11 बजे जयपुर पहुंचेंगी।