Thar पोस्ट, बीकानेर। बिजली संबधी उपकरणों के रखरखाव के चलते सोमवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहर के सुभाष मार्ग जामा मस्जिद , पारीक चौक , सोनगिरी कुंआ के पास के इलाको बिजली बंद रहेगी ।
Thar पोस्ट। Bgc यंग स्टार द्वारा श्री सियाणा भैरव बाबा के श्रावण सुदी तिथि नवमी वार शनिवार दिनांक 6 अगस्त 2022 को हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें श्री भैरू बाबा के तेल अभिषेक,भैरु पाठ, भव्य पूजन, विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग, महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन रखा गया है बीजीसी यंग स्टार द्वारा आज सियाणा भैरू कुटिया के पीछे नाथूसर गेट के बाहर भेरुजी मंदिर में हरियाली महोत्सव के फोल्डर का विमोचन पंडित महेंद्र जी व्यास, शेर महाराज, मदन मोहन छंगाणी, पार्षद दुर्गादास छंगाणी गणमान्य लोगो रहे मौजूद साथ ही बीजीसी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से फोल्डर का हुआ विमोचन इस अवसर पर बीजीसी के कार्यकर्ताओं मैं राजकुमार बोहरा, अजीत ओझा ,भेरु ओझा, ललित ओझा, अजय बोहरा, नवदीप ओझा ,महेंद्र पुरोहित, अनिल छंगाणी, आदित्य ओझा,बसंत छंगाणी, केशव छंगाणी, हेमंत ओझा, जितेंद्र ओझा, विजय ओझा,शिवम पुरोहित सहित बीजीसी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे । बीकानेर के आम आवाम को बाबा भैरवनाथ के हरियाली महोत्सव के तहत विशेष श्रृंगार पर पूजन अर्चन में शामिल होकर महा आरती और महा प्रसादी का लाभ लें।
बदलते परिवेश में धूमावती माताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना निश्चय ही सराहनीय कदम :- डॉ. नीरज के पवन
वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह शब्द श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित वित्तीय सहायता समारोह की अध्यक्षता करते हुए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कहे | संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने धूमावती माताओं से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए माताओं को 1500 रूपये, साड़ी व मिठाई भेंट की | श्री जी धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि धूमावती ट्रस्ट परिवार द्वारा पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में 100 माताओं को त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई | बाल गोविन्दम स्कूल के चांडक परिवार द्वारा माताओं के लिए 100 साड़ियाँ व वरिष्ठ उद्यमी शांतिलाल रांका द्वारा माताओं को मिठाई उपलब्ध करवाई गई | इस अवसर पर शांतिलाल रांका, विजय चांडक, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराड़ू, डॉ जितेंद्र आचार्य, अशोक आचार्य, भंवरलाल चांडक, शिवरतन पुरोहित, कन्हैयालाल आचार्य, दाऊलाल खुड़िया, राधेश्याम पंचारिया, संजय गोयल, अरविंद रांका, राज चांडक, योगेश पंचारिया, सेवाराम सोनी, डूंगर प्रजापत, अभिमन्यु जाजड़ा आदि उपस्थित हुए |

रीट परीक्षार्थियों को केंद्र के रास्ते बताये,समान की व्यवस्था की
बीकानेर सेवा योजना के पदाधिकारियों ने आज रघुनाथसर कुआँ क्षेत्र में होने वाली रीट परीक्षा में बॉहर से आये युवक/युवतियों को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुवे परीक्षा केंद्र का रास्ता बताने व बाहरी परीक्षार्थियों के समान की व्यवस्था सहायक बने । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि रघुनाथसर कुआँ क्षेत्र में परीक्षा केंद्र एम एम सीनियर सेकंडरी स्कूल,बेसिक कॉलेज,बेसिक इग्लिस स्कूल,एल डी दम्माणी गर्ल्स स्कूल,पुष्करणा स्कूल थे । श्री व्यास ने बताया कि चुकी इस क्षेत्र में बॉहर से आये हुवे परीक्षार्थियों के रिश्तेदारों के लिए बैठने के लिए गट्टे,पाटे,चोकीया तथा पर्याप्त मात्रा में छायादार पेड़ है तथा चौक में ठंडे पेयजल की व्यवस्था होने के कारण दिक्कत नही थी । इस नेक काम मे यूथ कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत व्यास,आशाराम पुरोहित,गोपीकिशन कुम्भार,गोपी पुरोहित,रुद्र व्यास,गिरिराज व्यास,वासु व्यास,यादवेंद्र,नीतीश,का विशेष सहयोग रहा । राजकुमार व्यास।