Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्टमण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव तथा थानाधिकारी पुलिस थाना सिटी कोतवाली से मिला तथा उन्हें बडी तीज 14.08.2022, ऊभछठ -दिनांक 16.08.2022 तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी -दिनांक 18 व 19.08.2022 पर्व पर श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया। शिष्टमण्डल में सीताराम कच्छावा, श्रीरतन तम्बोली, अशोक सोनी, रामप्रताप मिश्रा, शशि कुमार दरगड, शिवप्र्रकाश सोनी, सूरज व्यास और अनिल सोनी शामिल थे।शिष्टमण्डल ने पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव तथा थानाधिकारी सिटी कोतवाली को बताया कि इन त्यौहारों पर करीब दस हजार दर्शनार्थियों के आने की संभावना है।
ऊभछठ पर केवल महिलाओं को प्रवेश दे – शिष्टमण्डल ने पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा को बताया कि ऊभछठ (दिनंाक 16.08.2022) को होने वाले मेले में रियासत काल से चली आ रही परम्परा के अनुसार मन्दिर परिसर में रात्रि को केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है तथा सांयकाल आरती (करीब रात्रि 7ः30 बजे) से चन्द्रोदय (करीब 10ः30 बजे) तक पुरूषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। शिष्टमण्डल ने ऊभछठ मेले में रात्रि को महिलाओं को उचित एवं सुविधाजनक प्रवेश दिलाने हेतु निवेदन किया तथा उन्होने बताया कि उपरोक्त मेलों में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है तथा महिलाओं के साथ छेड़खानी एवं चैन चोरी/पर्स चोरी आदि की घटनाऐं होती है।
शिष्टमण्डल ने उपरोक्त मेलों में श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करने की मांग की। शिष्टमण्डल ने श्री लक्ष्मीनाथ पार्क स्थित बाल उद्यान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन पेड़ो को काटे जाने की शिकायत दर्ज कराई तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया।
अनेकानेक भावो का एक सपना
स्वराग-राग अपनी अंदाज अपना
Thar पोस्ट। आज के समय जहाँ सभी शैक्षणिक संस्थायें अपने विद्यार्थियों में नौकर मानसिकता को बढ़ा रही है वहीं Student Solution Classes उन्हें मनुष्य बनने का पाठ पढ़ा रहीं है। मोनिका कवियित्री के इस वाक्य ने SSC के प्रयासों को प्रोत्साहन दिया। बीकानेर में SSC का कवि कवि सम्मेलन #स्वराग आयोजित हुआ। हालांकि स्वराग का आयोजन पिछले 3 सालों से हो रहा है परन्तु अभी एक एक लंबा अंतराल आ गया था। #स्वराग अपने पुराने पैटर्न से निकलना चाहता था। अतः इसका उत्तरदायित्व लिया #व्यास_योगेश_राजस्थानी ने। व्यास जी के आग्रह पर हमने पुनः #स्वराग को एक नए स्वरूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन #व्यास_योगेश ने किया। मोनिकागौड़ जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में गोपाल पुरोहित, आनंद मस्ताना, विप्लव व्यास, चन्द्रजीत, दीपक, अंकिता जी, जय नाहटा सर, कैलाश राठौड़, अविनाश जोशी व समीर गोयल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी।
एक नई पहल के अंतर्गत कार्यक्रम के अंत मे मोनिका जी का नए कवियों से संवाद हुआ। जिसमें उन्होंने लिखने की जिम्मेदारियों को समझाते हुए अपनी कविताएं भी सुनाई। SSC संस्थापक आनंद सर ने मोनिका जी को संस्था की और से अभिनंदन पत्र भेंट किया।