Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिलाध्यक्ष संजय कोचर , पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रदेश संरक्षक श्री महेंद्र बरडिया ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष नाहटा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कोचर आदि की उपस्थिति में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इसमें भूपेंद्र बैद सचिव,पुनेश मुसरफ, मनोज कोचर एवं विनीत कुमार नाहटा उपाध्यक्ष ,राजेश राखेचा कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र कोठारी को सहसचिव मनोनीत किया गया। मार्गदर्शक मंडल भी बनाया गया जिसमें मनीष नाहटा, राकेश कोचर, राजकुमार कोचर गंगानगर वाले, सत्येंद्र बैद, महेंद्र कोचर जोधपुरी ,तिलोक कोचर पूर्व एजीएम यूको बैंक ,हीरालाल दफ्तरी शांतिलाल कोचर ,महेंद्र दुगड़ ,सुरेंद्र बांठिया को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र जीतू कोचर, विमल कोचर ,राजेंद्र कोचर ,विकास सिरोहिया,कुणाल कोचर ,अमित कोचर ,राजकुमार राजु कोचर ,अनिल बांठिया, पार्षद विनोद कोचर, मनीष पारख, नवीन कोचर ,अजय सिपानी, राजीव खजांची, राहुल कोचर, अनिल सुराणा, रविंद्र बांठिया, कमल चंद सेठिया, ललित कोचर, धवल नाहटा ,अभियंत कोचर, अनुराग बांठिया, संजय पट्टू सा कोचर, अभय कोचर, प्रवीण कोचर , अनिल मुन्ना कोचर , कुलदीप सुराणा ,प्रमोद गुलगुलिया, सुमित कोचर ,शौरभ राखेचा, राहुल बैद, नवीन कोचर , दीपक बछावत, विक्रम भुगड़ी, तरुण डागा, जितेंद्र जैन, अरिहंत डागा, धीरज सिपाणि,गौरव सावनसुखा, रौनक कोचर, रोहित कोचर, मनीष पारख, अंशु बैद, दर्शन सोनावत, कुशल बैद आदि मनोनीत किए गए।

पुष्टिकर साख सहकारी समिति लिमिटेड रजत जयंती वर्ष : पुष्टिकर साख सहकारी समिति लिमिटेड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ग्राहक संगोष्ठी और स्नेह मिलन समारोह शनिवार देर रात नरसिंह भवन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी.कल्ला थे। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। इससे अंतिम छोर तक बैठे सदस्य को त्वरित वित्तीय सेवाएं मिलेंगी और उसका जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए तथा लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास किया जा सके।
जनार्दन कल्ला ने कहा कि समिति द्वारा सदस्यों को आर्थिक संबल प्रदान कर, आसान प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, यह स्वावलंबन की राह खोलने वाला है।
समिति के मुख्य कार्यकारी अमरचंद पुरोहित ने बताया कि समिति का गठन सहकारिता की भावना के साथ किया गया। शुरुआत में समिति के 66 सदस्य थे। वर्तमान में यह संख्या लगभग 25000 है।इस अवसर पर समिति सदस्य वनिता रंगा, जोगेश मोदी और विष्णु व्यास ने अपने अनुभव साझा किए। समिति को सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। नटवर व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। तथा सरला देवी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भानु पुरोहित ने किया।

सोनगिरी कुआं स्थित स्कूल में खुलेगा उर्दू संकाय, विद्यार्थियों को मिलेंगे फर्नीचर
शिक्षा मंत्री के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम
बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनगिरी कुआं में शीघ्र हा उर्दू संकाय प्रारंभ किया जाएगा तथा यहां लगभग ढाई सौ बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह शहरी क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों में है। यहां सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां टीन शेड लगाने के लिए भामाशाहों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही होम साइंस लैब की स्थापना के लिए एस्टीमेट बनाकर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएमसी की बैठकें नियमित रूप से हों। विद्यार्थियों की डायरी भरी जाए तथा प्रत्येक बच्चे पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाए, जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त हों। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने संयमित दिनचर्या अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुरेंद्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, प्रधानाचार्य ईरम भाटी, भामशाह ओमप्रकाश आचार्य आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे।शिक्षा मंत्री ने स्कूल को प्रिंटर उपलब्ध करवाने के लिए लालचंद पुरोहित और विजय पारीक का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीमाली ने किया।इस अवसर पर संजय जोशी, रामगोपाल व्यास, नीतू कंवर, रेनू बाला चौहान, डिंपल शर्मा, अनुराधा ओझा, जकिया सुल्ताना अन्य लोग मौजूद रहे।