Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ौसी जिले हनुमानगढ़ के धानकांवाली ढाणी में एक बहु ने सास की लोहे की पाइप से पिटाई कर दी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार राजबाला (50) पत्नी कश्मीरी लाल धाणक ने बताया कि वह और उसका पति मनरेगा में काम करते हैं। दस सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह और उसका पति मनरेगा से वापस घर आए। खाना खाने लगे और अपनी पुत्रवधू कविता पत्नी पवन कुमार से पानी मांगा तो कविता गुस्सा हो गई और गालियां निकालने लगी। कविता ने उसे कहा कि वह उसकी नौकर नहीं है। इस पर वह खड़ी होकर खुद पानी लेने लगी तो कविता ने चूल्हे के पास पड़ी लोहे की पाइप उठाकर सिर, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर चोटें मारी। राजबाला के अनुसार कविता पूर्व में भी कई बार उससे झगड़ा कर चुकी है।