Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के महिला पुलिस थाने में सांप घुसने पर खलबली मची। पुलिस कर्मियों सहित थाने में अफरा-तफरी रही। सांप को पकड़ने के लिए पुलिस ने सपेरे को बुलवाया। काफी देर मशक्कत के बाद भी सपेरे सांप को ढूंढ नहीं पाए। इस दौरान दिनभर थाने को काम दिनभर प्रभावित रहा। शाम होने तक सपेरे ने एक बार और प्रयास किया। इस बार सांप को पकड़ लिया गया।सपेरा चांद नाथ ने बताया कि जिस सांप को पकड़ा है वो बेहद खतरनाक प्रजाति घोड़ा पछाड़ है। इसे रैटलस्नेक कहा जाता है। पहले तो सांप मिला नहीं दूसरी बार प्रयास किया गया तब सांप पकड़ में आया है। यह सांप अगर किसी को काट ले तो उसका बचना मुश्किल होता है। ये बहुत ही खतरनाक प्रजाति है का सांप है।