Thar पोस्ट। तूफान व बारिश से पश्चिमी राजस्थान जूँझ रहा है। बिलों में पानी भरने से सांप बाहर आ रहे हैं। बाड़मेर जिले में एक साथ 19 मामले सर्पदंश के आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे के उप जिला अस्पताल में एक साथ सर्पदंश के 19 मामले सामने आने से चिकित्सा महकमे में खलबली मच गई। रविवार की रात आठ से नौ बजे के बीच उप जिला अस्पताल चौहटन में सर्पदंश के लगातार 19 पीड़ित पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सर्प दंश पीड़ितों की जांच के बाद उनमें जहर का अधिक प्रभाव नहीं होने की स्थिति में स्थानीय अस्पताल में ही इलाज शुरू कर दिया गया स्नेक बाइट के मामले बढ़ने के चलते ग्रामीण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। जानकारों के अनुसार तूफान व बारिश के चलते बिलों में पानी भरने के चलते सांप बाहर निकल आए हैं। मेंढक, छिपकली, चूहों और गिलहरियों का शिकार करने के साथ अन्य पक्षियों के घोंसलों में सांप घुस रहे हैं। सांप घरों में भी बारिश से बचने के लिए घुस रहे हैं और खेतों में भी यहां-वहां खुले में घूम रहे हैं। प्राकृतिक आपदा से डरे हुए सांप लोगों को काटने-डसने से नहीं चूक रहे।