ताजा खबरे
IMG 20211209 103737 महेश मोयल की सुरीली आवाज ने मन मोहा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। हॉलैंड में रफी सम्मान से सम्मानित और देश विदेश में 4 हज़ार से अधिक कार्यक्रम कर चुके महेश मोयल ने अपने सुरीले नगमों से बीकानेर का दिल लूट लिया। बीकानेर के टाउन हॉल में यूएस अकेडमी के तत्वावधान में हुए समारोह में अनेक संगीत संस्थाओं ने उनका सम्मान किया। मुनींद्र अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम में महेशजी ने मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार, मन्ना डे, जगजीत सिंह तथा नए गायकों में सुखविंदर, सोनू निगम, जुबिन आदि के गीतों को मनमोहक अंदाज़ में प्रस्तुत किया। दर्शकों ने भी खूब फरमाइश की। फ़िल्म स्टार धर्मेंद्र का जन्म दिन होने के कारण उन पर फिल्माएं गीत भी प्रस्तुत किये। संचालन शमीन्द्र सक्सेना का रहा। गायक महेश ने बताया कि उनके पिताजी बीकानेर से ही है। यहाँ से पूरे परिवार का खास जुड़ाव रहा है। बता दें कि महेश मोयल टीवी पर अनेक संगीत प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुके है।

img 20211208 2049547122212855999220495 महेश मोयल की सुरीली आवाज ने मन मोहा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News