





Thar पोस्ट न्यूज। विख्यात मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित से सम्मानित आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के अनुसार, कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। खनकती आवाज के लिए मशूहर आशा ताई ने ओ पी नय्यर के संगीत निर्देशन में बेमिसाल फिल्में दी। हावड़ा ब्रिज, काश्मीर की कली सहित सैकड़ों फिल्मों में आशा भोंसले ने आवाज दी।




