ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20240122 WA0283 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी के साथ ये रहे मौजूद Rajasthan News Portal देश
Share This News

pm modi 1705909155 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी के साथ ये रहे मौजूद Rajasthan News Portal देश

Thar पोस्ट न्यूज। देश-दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक दिन। अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। रामलला अपनी जगह पर विराजमान हो चुके हैं।पीएम मोदी ने गर्भगृह में पूजन किया। इस दौरान गर्भगृह में बहुत कम लोग ही मौजूद रहे। जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हैं।

गर्भगृह में PM मोदी द्वारा किए जा रहे पूजन के दौरान ये लोग मौजूद : गर्भगृह में पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे पूजन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत पूजन करवाने वाले और मंत्र पढ़ने वाले कुछ पुजारी ही मौजूद रहे। इसके अलावा गर्भ गृह में किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। रामलला के दर्शन करने के लिए देशभर की हस्तियां पहुंची हैं। बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी परिवार समेत पहुंचे हैं। फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट पहुंची हैं। क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर पहुंचे हैं। गायकी की दुनिया से सोनू निगम, अनु मलिक, शंकर महादेवन, अनुराधा पौडवाल पहुंची हैं। इसके अलावा धर्म जगत से बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री, साध्वी ऋतंभरा, परमार्थ निकेतन के चिदानंद सरस्वती समेत कई गणमान्य पहुंचे हैं।


Share This News